फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riding mother dies in Pukhrayan due to truck collision, son injured, people jammed the road

पुखरायां में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल, लोगों ने जाम किया मार्ग

Thu, 30 Dec 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike riding mother dies in Pukhrayan due to truck collision, son injured, people jammed the road
पुखरायां में महिला की मौत के बाद सड़क पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। कस्बे के मुक्ता देवी रोड तिराहा के पास मुगल रोड पर ट्रक से कुचल कर बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बेटे को इलाज के लिए घाटमपुर ले गई।
विज्ञापन

ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया, जिन्हें पुलिस ने समझाकर हटवाया। इस दौरान एक घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

मूसानगर थाना क्षेत्र के भुंडा भरतौली गांव के गयाप्रसाद यादव ने बताया कि पत्नी किशन दुलारी (55) छोटे बेटे विश्वनाथ के साथ बाइक से मूसानगर बड़े बेटे गोविंद से मिलने जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में ही मुक्तेश्वरी मंदिर रोड तिराहा मुगल रोड पर भोगनीपुर की ओर से घाटमपुर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। विश्वनाथ उछलकर सड़क किनारे जाकर गिरा। वहीं सड़क पर गिरने से पत्नी बाइक समेत ट्रक के पहियों के नीचे आकर घिसटती चली गई। जिससे उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना देख लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े तो चालक ने ट्रक रोका। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मध्यप्रदेश शिवपुरी के ट्रक चालक विवेक को हिरासत में ले लिया।

आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया, जिन्हें थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने समझा कर शांत किया। इसके बाद लोग रोड से हटे। जिसके कारण एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित होता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि भीड़ के कारण जाम लग गया था, बाद में आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed