फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike-riding miscreants robbed a woman constable's purse.

Kanpur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिपाही का लूटा पर्स

Tue, 30 Dec 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding miscreants robbed a woman constable's purse.
कानपुर। सीसामऊ थानाक्षेत्र के गांधीनगर इलाके में रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिपाही का पर्स लूट लिया। पीड़ित महिला सिपाही ने आलाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद तहरीर देकर बाइक सवार दो अज्ञात युवक के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चमनगंज निवासी महिला सिपाही पिंकी पाल ने सीसामऊ थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह महिला थाना में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। रविवार सुबह रात्रि ड्यूटी खत्म करके अपने आवास चमनगंज लौट रहीं थीं तभी गांधीनगर इलाके में रास्ते में पंचम पनीर वाले के पास बाइक से दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स लूटा और भाग निकले। पीड़िता के अनुसार पर्स में 10 हजार रुपये नकद, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता के अनुसार, ये वारदात सुबह 6.45 से 6.55 के बीच की है। वारदात के बाद मामले की शिकायत सीसामऊ थाने में की। सीसामऊ थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वारदात के बाद थाना पुलिस की निष्कि्रयता की पोल खुल गई। असल में जिस स्थान पर वारदात हुई वहां से महज पांच सौ दूर गोपाल टॉकीज और प्रेमनगर चौराहा है। वहां पिकेट रहती है लेकिन वारदात के समय वह लोग कहां थे, जो बदमाशों को नहीं पकड़ सके। सुबह के सन्नाटे में आरोपी फर्राटा भरकर भागने में सफल रहे। पुलिस वहां के सब्जी और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed