{"_id":"620c037a5cb2e9016253571a","slug":"bike-rider-woman-dies-due-to-truck-collision-husband-saved-by-wearing-helmet-akbarpur-news-knp6808379121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, हेलमेट लगाए होने से पति बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, हेलमेट लगाए होने से पति बचा
विज्ञापन
सोनी की मौत पर बदहवास खड़ा पति व बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के लालपुर गांव के पास हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। एक साल की मासूम बच्ची व पति बाल-बाल बच गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गजनेर पामा के शिवकरण की पत्नी सोनी (27) एक साल की बच्ची पीहू को लेकर मायके माचा गांव जा रही थी। कानपुर-झांसी हाईवे में लालपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां सोनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मृतका का पति व बच्ची बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल में पहुंचे परिजन बुरी तरह से बिलखते रहे।
विज्ञापन
मासूम के सिर से मां का साया हट गया। मां की मौत से बेखबर मासूम को लोग दुलराते रहे। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।