{"_id":"664658c216dba9fd6400efc4","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-car-etawa-news-c-216-1-etw1001-111836-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दरोगा घायल
Fri, 17 May 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 17 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 06 घायल दरोगा आमिर खान का हाल जानते सीओ अतुल प्रधान। संवाद
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंडी पुल के ऊपर बाइक सवार दरोगा को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बकेवर थाने के बिजौली चौकी प्रभारी आमिर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दरोगा को जिला अस्पताल भिजवाया।
सूचना पर सीओ भरथना अतुल प्रधान पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायल दरोगा से हादसे की जानकारी ली। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया गुरुवार सुबह आमिर खान कोर्ट जा रहे थे। हेलमेट लगा होने की वजह से उनके सिर में चोट नहीं आई, हाथ और पैर जख्मी हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। (संवाद)