{"_id":"61db424f106b966e4d3ea8ef","slug":"bike-rider-going-to-give-son-s-wedding-card-dies-due-to-container-collision-akbarpur-news-knp6744768185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे बाइक सवार की कंटेनर की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे बाइक सवार की कंटेनर की टक्कर से मौत
विज्ञापन
रनियां। चौकी के सामने हाईवे पर रविवार रात कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए था।
बिल्हौर के गड़ियनपुरवा निवासी हेमराज बेटे दीपक की शादी का कार्ड देने मालवर गांव रिश्तेदारी में आए थे। इसके बाद वह रनियां गए। वहां से घर जाने के दौरान कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर ने चौकी के सामने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल हेमराज को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर हिरासत में लिए गए चालक से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।