{"_id":"66818cf0893856be8a009db2","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-vehicle-kanpur-news-c-220-1-akb1007-114255-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sun, 30 Jun 2024 10:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिल्हौर- रसूलाबाद मार्ग पर गोपालपुर तिश्ती के पास शनिवार देर रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बाइक के आरटीओ पंजीकरण नंबर के जरिए शिनाख्त करवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर तिश्ती स्थित श्री दयाल इंटरनेशनल एकेडमी के पास शनिवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने सड़क पर घायल युवक को पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी रसूलाबाद ले गई। वहां डॉ. सादिक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के आरटीओ पंजीकरण नंबर के जरिए मिले पते पर परिजन को घटना की जानकारी दी। रविवार दोपहर को थाना पहुंचे जिताई का पुरवा निवासी रामबाबू ने शव की शिनाख्त अपने भाई मन्नी (28) के रूप में की। अनहोनी पर पत्नी पिंकी, बेटी काव्या, नव्या रोने लगी। रामबाबू ने बताया कि भाई बकरियों की खरीद फरोख्त करता था। शनिवार को वह अपने साढू के घर ककवन कानपुर नगर गया था। वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।