{"_id":"655a612351466f5b7c099260","slug":"bike-ran-over-foot-fatal-attack-with-axe-kanpur-news-c-220-1-akb1003-5454-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पैर पर चढ़ाई बाइक, कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पैर पर चढ़ाई बाइक, कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र के नौहा नौगांव में बहन को सुसराल छोड़ने जा रहे युवक के ऊपर गांव के एक दबंग ने पैर पर बाइक चढ़ा दी। दबंग के परिवार वालों ने कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ जान से मार देने की रिपोर्ट दर्ज की।
सोनू अपनी बहन विजय कुमारी को उसके ससुराल दिबियापुर बाइक से छोड़ने जा रहे थे। गांव के लवकुश से पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। यह देख लवकुश के समर्थन में लवकुश के पिता रमेश सिंह, परिवार के पुतान सिंह, अंकुश, राजन और शिवम आ गए। इसके लवकुश ने सोनू के पैर के ऊपर बाइक चढ़ाकर उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। उधर सोनू के परिवार के लोग भी आए और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। सोनू की तहरीर पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।