फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike ran away to avoid checking, head constable's arm and hip broken, accused youth arrested

Kanpur: चेकिंग से बचने के लिए बाइक भगाई, हेड कांस्टेबल का हाथ और कूल्हा टूटा, आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

Kanpur Road Accident: थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान जागेश्वर निवासी निखिल के रूप में हुई है, जो मजदूर है। उसकी बाइक सीज कर दी गई है।

विज्ञापन
Bike ran away to avoid checking, head constable's arm and hip broken, accused youth arrested
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज के ख्यौरा मैनावती मार्ग पर मंगलवार शाम चेकिंग से बचने के लिए युवक ने बाइक भगा दी। इसकी चपेट में आने से नवाबगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कूल्हे की हड्डी व हाथ टूट गया। वहीं कंधा उतर गया।

विज्ञापन

पुलिस ने उसे गंभीर हालात में रीजेंसी में भर्ती कराया है। उच्चाधिकारियों ने मंगलवार को शाम पांच बजे से आठ बजे तक ग्रांड चेकिंग के आदेश दिए थे। इसी क्रम में नवाबगंज थानाप्रभारी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ ख्यौरा स्थित मैनावती मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे बिना हेलमेट लगाए युवक आते दिखा। हेड कांस्टेबल रमाकांत तिवारी ने उसे रोक लिया।  इस बीच युवक ने बाइक दौड़ा दी। इससे हेड कांस्टेबल घिसटने के बाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार युवक को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने लिया घायल का हालचाल
हेड कांस्टेबल मूलरूप से झांसी के मऊरानीपुर, तोड़ी फतेहपुर के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान जागेश्वर निवासी निखिल के रूप में हुई है, जो मजदूर है। उसकी बाइक सीज कर दी गई है। उधर, एसीपी कर्नलगंज ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed