फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rammed into a tanker standing on the roadside, death of cousins, both were returning from the function

Kanpur Accident: सड़क किनारे खड़े टैंकर में घुसी बाइक, फुफेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, समारोह से लौट रहे थे दोनों

Sat, 17 Jun 2023 03:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 03:02 PM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों आशीर्वाद समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे टैंकर में घुस गई।

विज्ञापन
Bike rammed into a tanker standing on the roadside, death of cousins, both were returning from the function
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आशीर्वाद समारोह से लौट रहे फुफेरे भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे दूसरी बाइक से लौट रहे पिता ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मकड़ीखेडा निवासी राम खेलावन का बेटा गोलू (22) बुआ के बेटे आकाश (21) के साथ बुआ के देवर के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने कटरी स्थित गांव भरतपुर गया था। वहां से देर रात लौटते समय उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश ने हैलट में दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी गोलू के पिता रामखेलावन ने पुलिस को दी। युवक की बाइक के पीछे वह भी अपनी बाइक से आ रहे थे। दोनो मृतक आपस में फुफेरे भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नवाबगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया दोनों युवक समारोह से लौट रहे थे, जिस दौरान हादसा हुआ। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रामखेलावन के अनुसार बेटे गोलू की छह माह पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed