{"_id":"5fd6120b8ebc3e3d5a44e07b","slug":"bike-collides-with-truck-on-highway-son-in-law-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दामाद की मौत, ससुर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दामाद की मौत, ससुर घायल
Sun, 13 Dec 2020 06:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देउंधा गांव के पास बाइक सवार ससुर दामाद हाईवे पर खडे़ ट्रक से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतक देवीपुर गांव स्थित ससुराल में साले की शादी में शामिल होने के लिए आया था। वहां से रविवार की सुबह ससुर के साथ लौटते समय युवक हादसे का शिकार हो गया।
रैपुरा थाना अंतर्गत बिसौंधा निवासी श्रवण कुमार प्रजापति (35) पुत्र बुगुल दस दिसंबर को साले प्रेमकरण की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से देवीपुर गांव स्थित ससुराल आया था। 11 दिसंबर को वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होेने के बाद रविवार की सुबह लगभग चार बजे श्रवण बाइक से घर बिसौंधा लौट रहा था।
विज्ञापन
जरूरी काम के चलते ससुर शंकर प्रजापति(50) पुत्र सोधी प्रजापति भी दामाद के साथ बाइक से आ रहा था। दोनों देउंधा गांव के पास पहुंचे ही थे, तभी हाईवे किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। बाइक चला रहे श्रवण के सीने व पेट पर इतनी जोरदार टक्कर लगी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई और शंकर घायल हो गए।
थाना प्रभारी सुशीलचंद्र शर्मा ने आस पास के लोगाें की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। श्रवण ट्रक चलाता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना से पत्नी उर्मिला व मां रानीदेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।