{"_id":"62e3651f1c46e707ba3c3f4a","slug":"bike-collides-with-divider-on-expressway-in-etawah-one-died-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah Accident: एक्सप्रेस-वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah Accident: एक्सप्रेस-वे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल
Fri, 29 Jul 2022 10:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:12 AM IST
सार
ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के ताखा में ऊसराहार थाना क्षेत्र के खरगुआ के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह पांच बजे पलवल से बस्ती जा रही बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश (35) निवासी जहालीपुर थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती व रामस्वरूप पुत्र सहबदीन निवासी मनवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती सवार थे। रास्ते में बाइक ऊसराहार थाना क्षेत्र के चैनल नंबर 123 के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे प्रकाश की मौत हो गई। वहीं रामस्वरूप घायल हो गए। घायल को पीजीआई सैफई भेजा गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एक्सप्रेस वे चौकी पुलिस व यूपीडा ने दोनों घायलों को पीजीआई सैफई भेजा, जहां एक की मौत हो गई। एक गंभीर रुप से घायल है। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन