फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collided with bull on the highway in Chitrakoot , husband and wife along with cattle also died

चित्रकूट हादसा: हाईवे पर सांड से टकराई बाइक, पति-पत्नी समेत मवेशी की भी मौत, मासूम की जान बाल-बाल बची

Sat, 27 May 2023 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 May 2023 04:04 PM IST
सार

Chitrakoot News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर सांड से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि दो साल का मासूम बाल-बाल बचा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल बालक की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
Bike collided with bull on the highway in Chitrakoot , husband and wife along with cattle also died
घायल बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शिवरामपुर चौकी के पास बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। इससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो साल का बालक मामूली रूप से घायल हुआ। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

घटना के बाद सांड की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सतना मप्र के बरौंधा थाना अंतर्गत जवारिन निवासी विजय यादव (30) अपनी पत्नी संगीता यादव (26) और अपने पुत्र गोलू (2) के साथ बाइक से शुक्रवार की सुबह अपनी ससुराल कर्वी आया था।
विज्ञापन

देर रात को बाइक से पत्नी और बच्चे को लेकर भरतकूप की ओर जा रहा था। शिवरामपुर चौकी प्रभारी रजोल नागर ने बताया कि जैसे ही हाईवे के शिवरामपुर कस्बे के पास पहुंचा, तो अचानक सड़क किनारे से तेज रफ्तार से एक सांड आ गया। सांड से बाइक की टक्कर में पति-पत्नी छिटककर सड़क पर गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चालक नहीं लगाए था हेलमेट
उधर गोलू छिटककर सड़क किनारे मिटटी वाले स्थान पर गिरा इससे वह मामूली रूप से घायल हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड की भी मौत हो गई है। 108 एम्बुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां पहुंचने के पूर्व ही पति-पत्नी की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घायल बालक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बालक गोलू के चाचा रामफल ने बताया कि बाइक से पति पत्नी भरतकूप एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वहीं से इन्हें अपने गांव लौटना था।

छुट्टा मवेशियों पर जताया आक्रोश
इस हादसे पर उसने सड़क पर गोवंशों के छुट्टा घूमने पर आक्रोश जताया। कहा कि सरकारी आदेश सब हवा में हैं कि अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में रखा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल बालक की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed