{"_id":"5d9b3a368ebc3e016f0b306c","slug":"bike-collided-in-avadh-express-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: अवध एक्सप्रेस से टकराई बाइक, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: अवध एक्सप्रेस से टकराई बाइक, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
Mon, 07 Oct 2019 07:02 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Oct 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
मुजफ्फरपुर से सूरत जाने वाली 19040 अवध एक्सप्रेस से झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर जालौन में एट रेलवे क्रॉसिंग नंबर 169 पर एक बाइक टकरा गई। इससे ट्रेन करीब पंद्रह मिनट खड़ी रही। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। आरपीएफ राजीव उपाध्याय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कानपुर की ओर से झांसी की तरफ जा रही अवध एक्सप्रेस सुबह 9.48 बजे एट रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तब क्रासिंग नंबर 169 बंद थी। तभी पटेलनगर, कोंच निवासी अमित यादव ने क्रासिंग बंद होने के बावजूद क्रासिंग के नीचे से बाइक निकालनी चाही, जैसे ही वह ट्रैक के पास पहुंचा तभी उसने अवध एक्सप्रेस तेजी से आती देखी तो ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भाग गया।

Trending Videos
जिससे ट्रेन बाइक से जा टकराई। बाइक उछलकर दूर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना ट्रेन चालक संजीव कुमार ने एट स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस आरएस कुशवाहा और ट्रेन के गार्ड दिलीप कुमार को दी। रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन मिंटू कुमार ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक से बाइक हटाई। इसके चलते ट्रेन करीब पंद्रह मिनट खड़ी रही।
मौके पर पहुंची आरपीएफ दारोगा किशनलाल व सिपाही रामप्रताप ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया और बाइक चालक अमित यादव को पकड़कर थाने लाकर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मौके पर पहुंची आरपीएफ दारोगा किशनलाल व सिपाही रामप्रताप ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया और बाइक चालक अमित यादव को पकड़कर थाने लाकर रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अमित ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ नवरात्र पर सैदनगर स्थित रक्तदंतिका देवी मंदिर दर्शन को जा रहा था, क्रासिंग के पास उसे लगा कि ट्रेन दूर है, वह बाइक निकाल लेगा, लेकिन ट्रेन इतनी तेज गति से आ गई कि वह डर के मारे ट्रैक पर बाइक छोड़कर अलग हो गया।
दो नए एसी कोच लगेंगे
उरई (जालौन)। झांसी से कोलकाता जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी एसी के दो नए कोच जोड़े गए हैं। यह कोच 11 अक्तूबर से तीन जनवरी तक लगे रहेंगे। यह जानकारी पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी।