फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikaru case: Eight more properties of Jai Bajpai identified, police will confiscate

बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की आठ और संपत्ति चिन्हित, जब्त करेगी पुलिस

Thu, 29 Sep 2022 10:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Sep 2022 10:00 AM IST
सार

बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। विकास व उसके गुर्गों ने हमला कर सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी थी। विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे और 44 आरोपी जेल में बंद हैं। इसमें उसका खजांची जयकांत बाजपेई भी शामिल है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। आधा दर्जन संपत्तियां उसकी जब्त हो चुकी है।

विज्ञापन
Bikaru case: Eight more properties of Jai Bajpai identified, police will confiscate
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड में जेल में बंद विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई की आठ और संपत्तियों को आउटर पुलिस ने चिन्हित किया है। इन संपत्तियों का पुलिस सत्यापन कर तस्दीक कर रही है। उसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। पुलिस ने इन संपत्तियों का विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया है।

विज्ञापन


कार्रवाई करने के साथ ही पूरी जानकारी पुलिस उपलब्ध कराएगी। बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। विकास व उसके गुर्गों ने हमला कर सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी थी। विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए थे और 44 आरोपी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

इसमें उसका खजांची जयकांत बाजपेई भी शामिल है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। आधा दर्जन संपत्तियां उसकी जब्त हो चुकी है। आउटर पुलिस उसकी अवैध संपत्तियों पर और शिकंजा कसने की जद्दोजहद में लगी है। करीब आठ और संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई है। इन संपत्तियों का पूरा विवरण जुटाकर पुलिस तहकीकात कर रही है। कार्रवाई होने के बाद पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत ही इन संपत्तियों को भी जब्त कर सीज करेगी। इसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा।

करीबियों व रिश्तेदारों के जरिये अवैध कमाई खपाई
आउटर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकतर संपत्तियां जय ने अपने करीबियों व रिश्तेदारों के नाम पर खरीदीं। जो भी अवैध कमाई थी वह उनके जरिये खपाई। इसलिए तथ्यों को सत्यापित करने के लिए गहनता से छानबीन करनी पड़ रही है। यह साबित करना होगा कि इन संपत्तियों में जय की ही कमाई लगाई गई है। आउटर पुलिस अफसरों का कहना है कि कई अहम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। 

बिकरू कांड के आरोपियों की अवैध संपत्तियों का जब्तीकरण जारी है। इसी क्रम में जयकांत की आधा दर्जन से अधिक संपत्तियों के बारे में जानकारी जुटाई गई है। जल्द नियमानुसार प्रक्रिया को पूरी करते हुए जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।- तेज स्वरूप सिंह, एसपी आउटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed