फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bijnor's corona positive jamati stayed in Pihani

यूपी: हरदोई के पिहानी में रुका था बिजनौर का कोरोना पॉजिटिव जमाती, संपर्क में आए छह लोग आइसोलेट

Wed, 15 Apr 2020 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Apr 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bijnor's corona positive jamati stayed in Pihani
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मिला कोरोना पॉजिटिव जमाती, हरदोई के पिहानी कस्बे में रुका था। बिजनौर में सोमवार को जमाती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और यात्रा इतिहास में हरदोई का उल्लेख होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन


सोमवार देर रात से शुरू हुई कवायद के दौरान पुलिस और प्रशासन ने पिहानी कस्बे के छह लोगों को पूछताछ के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पुलिस और प्रशासन की गोपनीय जांच में यह पता चला है कि बिजनौर में पॉजिटिव पाया गया युवक पिहानी में रुका था।  एसडीएम एपी श्रीवास्तव और सीओ नागेश मिश्रा की मौजूदगी में कस्बे की चिन्हित की गई मस्जिदों को सैनिटाइज भी किया गया।
विज्ञापन

 

सोमवार को बिजनौर में दिल्ली मरकज से 13 मार्च को निकले जमाती के 15 मार्च से 28 मार्च के बीच हरदोई में रहने और उसके बाद वापस लौट जाने की जानकारी सामने आई थी। सोमवार को ही उक्त जमाती की कोरोना रिपोर्ट बिजनौर में पॉजिटिव आई थी।

बिजनौर के प्रशासनिक अफसरों को कोरोना से संक्रमित पाए गए युवक ने अपना यात्रा इतिहास बताते हुए हरदोई में रुकने की बात कही थी। देर रात ही स्थानीय पुलिस इस पर सक्रिय हो गई। देर रात पता चला कि उक्त युवक पिहानी की कुछ मस्जिदों में रुका था। इसके बाद पिहानी कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को चिन्हित कर उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया।

 

जिला अस्पताल में इन सभी के नमूने भी लेकर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि पिहानी के मोहल्ला लोहानी निवासी युवक पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में आए अधिकांश लोगों के कोरोना टेस्ट करा लिए गए हैं, जो निगेटिव हैं। बिजनौर निवासी युवक के संपर्क में भी आने वाले लोग अधिकांश उन्हीं में से हैं जो छह लोग और चिन्हित हुए थे, उनकी जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
 
सात चिकित्सकों समेत 41 के नमूने जांच को भेजे
मंगलवार को जनपद से कोरोना की जांच के लिए कुल 41 नमूने लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। इनमें से पिहानी के छह लोगों के अलावा अस्पताल के सात चिकित्सक व कई पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है। इन सभी की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आना संभावित हैं।
 
31 की रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कालेज जांच के लिए भेजे गए 31 और सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। यह सभी निगेटिव पाए गए हैं। इनमें रविवार को अतरौली थाना क्षेत्र से लाई गई एक युवती की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद युवती को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed