फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big statement made by bjp minister about Mulayam and Akhilesh

ये क्या कह दिया मंत्री जी ने "मुलायम-अखिलेश की बपौती नहीं है कन्नौज"

Thu, 14 Dec 2017 07:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 07:30 AM IST
विज्ञापन
big statement made by bjp minister about Mulayam and Akhilesh
शपथग्रहण समारोह में बोलतीं राज्यमंत्री अर्चना पांडेय - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शपथग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार की खनन आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने एक ओर जहां बीजेपी के विकास कार्यो की जमकर तारीफ की वहीं दूसरी ओर अखिलेश और मुलायम को लेकर चेतावनी भरा भाषण दिया।
विज्ञापन






 

निश्चित ही अब विकास कार्यों की झड़ी लगेगी

big statement made by bjp minister about Mulayam and Akhilesh
राज्यमंत्री अर्चना पांडेय
नगरपालिका परिषद के चेयरमैन राजीव दुबे के शपथग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार की खनन आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने अपना ओजस्वी भाषण दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश के बाद अब शहरों में भी भाजपा की सरकार है, निश्चित ही अब विकास कार्यों की झड़ी लगेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज की धरती मुलायम और अखिलेश की बपौती नहीं है

big statement made by bjp minister about Mulayam and Akhilesh
डेमो पिक
मंगलवार को पालिका प्रांगण में हुए समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि यह शपथ महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह लोगों के विश्वास और आदर्शों की शपथ है। उन्होंने भाजपा के अंतर्विरोधों को भी साफ करते हुए कहा कि यह लोगों का भ्रम था। उनके कहने पर मनोज दुबे ने त्याग किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज की धरती मुलायम और अखिलेश की बपौती नहीं है। यहां कमल खिलाकर जनता ने उन्हें आईना दिखाया है।




 
विज्ञापन

विकास रथ चल पड़ा है, जो अब रुकने वाला नहीं है

big statement made by bjp minister about Mulayam and Akhilesh
राज्यमंत्री अर्चना पांडेय - फोटो : अमर उजाला
अब राजीव दुबे के नेतृत्व में नगर का चहुंमुखी विकास होगा। वह प्रदेश सरकार से विशेष पैकेज दिलवाकर इसे आदर्श नगरपालिका बनवाएंगी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने भी कहा कि भाजपा का विकास रथ चल पड़ा है, जो अब रुकने वाला नहीं है। इसके बाद राज्यमंत्री ने नगर पंचायत सिकंदरपुर और सौरिख में भी शपथग्रहण समारोह को संबोधित कर लोगों को पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed