फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big Road Accident in Jalaun, many killed including village head returning from wedding ceremony

Road Accident: जालौन में बड़ा हादसा, शादी समारोह से लौट रहे ग्राम प्रधान समेत दो की मौत, तीन घायल

Tue, 31 Jan 2023 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Jan 2023 09:57 AM IST
सार

जालौन के आटा में शादी समारोह से लौट रहे ग्राम प्रधान की कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार ग्राम प्रधान समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Big Road Accident in Jalaun, many killed including village head returning from wedding ceremony
road accident in jalaun - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन के आटा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से लौट रहे ग्राम प्रधान की कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। कार में सवार ग्राम प्रधान समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आटा थाना इलाके के  इमलिया बुजुर्ग गांव के प्रधान अपनी निजी कार से हमीरपुर जनपद के सरीला से सोमवार की देर रात लौट रहे थे। चिनोठ और धगुआ के पास कार बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। कार सवार प्रधान इमलिया बुजुर्ग के जगभान (55) उनके साथी शत्रुघन सिंह (45) की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि गांव के ही राजू (45) पारस निगम (35) प्रदीप सिंह (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि इमलिया बुजुर्ग गांव के प्रधान जगभान अपनी कार से सरीला में स्थित लक्ष्मी देवी गेस्ट हाउस से शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार पुलिया से टकरा गई। प्रधान समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed