फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big mistake in the list of BJP Medical Cell

यूपी: दिवंगत डॉ. महेंद्र को चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी ये सफाई  

Mon, 19 Jul 2021 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jul 2021 08:27 PM IST
सार

17 जुलाई को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की ओर से चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें जिले की सूची में नंबर पांच पर डॉ. महेंद्र पाल सिंह लोधी का नाम है।

विज्ञापन
Big mistake in the list of BJP Medical Cell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भाजपा की ओर से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का कानपुर क्षेत्र में दिवंगत डॉ. महेंद्र पाल सिंह लोधी को सह संयोजक मनोनीत किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने चूक बताया है। भाजपा द्वारा इन दिनों विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सूची जारी कर रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में 17 जुलाई को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की ओर से चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें जिले की सूची में नंबर पांच पर डॉ. महेंद्र पाल सिंह लोधी का नाम है। उन्हें कानपुर क्षेत्र का सह संयोजक बनाया है, जबकि उनका 29 अक्तूबर 2020 में हृदय गति रुकने से निधन हो चुका है।
विज्ञापन


डॉ. महेंद्र भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वह पूर्व विधायक स्व. डॉ. राम सिंह के पुत्र थे। वह पूर्व डिप्टी सीएमओ के साथ स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय के अध्यक्ष पद पर आसीन थे। उनके निधन पर शासन, प्रशासन और भाजपा के प्रदेश व केंद्रीय स्तर के नेता सहित उमाभारती ने आकर शोक संवेदना व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश स्तर पर हुई इस चूक से पार्टी की क्षेत्र में खासी किरकिरी हो रही है। इस मामले में विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा यह पुरानी सूची है। नई सूची फिर से जारी हुई है। वहीं जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कहीं न कहीं से चूक हुई है। जिसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed