फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big kanpur road accident Truck collides with e-rickshaw in Kanpur

कानपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत, दो घायल

Fri, 09 Apr 2021 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Apr 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
big kanpur road accident Truck collides with e-rickshaw in Kanpur
हादसे में क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा में पीछे बैठी दो सवारी घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना पनकी थाना इलाके के एमआईजी तिराहे के पास की है। शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनकी कटरा निवासी ढिल्लर (50), श्याम बहादुर और हरिश्चंद्र ठेले पर खीरा-ककड़ी बेचते हैं। शुक्रवार सुबह तीनों पड़ोस में ही रहने वाले ई-रिक्शा चालक लाला (40) के साथ खीरा ककड़ी खरीदने के लिए सिविल लाइन स्थित भगवत घाट जा रहे थे। 

जैसे ही वह एमआईजी तिराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चला रहे लाला और आगे की सीट पर बैठे ढिल्लर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे श्याम बहादुर और हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पनकी एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, फरार चालक की तलाश की जा रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed