फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Big fan of CM Yogi, bulldozer baba is tattooed on his chest

सीएम योगी की दिवानगी: ये है मुख्यमंत्री का जबरा फैन, सीने पर गुदवाया है बुलडोजर बाबा, जानें क्या कहते हैं लोग

Fri, 03 Mar 2023 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Mar 2023 12:40 PM IST
सार

बुलडोजर बाबा के प्रति यूपी के इस जिले के युवा की अनोखी ही दीवानगी है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, नौबस्ता मोहल्ला निवासी विशाल ने अपने सीने पर ही बुलडोजर बाबा लिखवा लिया है।

विज्ञापन
Big fan of CM Yogi, bulldozer baba is tattooed on his chest
बुलडोजर बाबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलडोजर का नाम सुनते ही उत्तर प्रदेश के माफियों में डर पैदा हो जाता है। अब यह बुलडोजर राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका चर्चा पूरे देशभर में हो रहे हैं। बुलडोजर का नाम इतना चर्चित हुआ कि लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा बुलाने लगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भी नया नाम मिल गया। अब इस बुलडोजर का इतना क्रेज हो गया है कि लोग इसे शादियों में तोहफे में दे रहे हैं और यहीं नहीं शादियों में दूल्हे कार से जाने के बजाय बुलडोजर से जा रहे हैं। यही नहीं, लोग टैटू तक बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में बाबा के बुलडोजर को लेकर युवाओं में कुछ ऐसी ही दीवानगी देखने को मिल रही है। उन्हें देख आप भी अचरज में पड़ जाएंगे। बीते दिनों प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के आरोपियों और संरक्षण दाताओं के ऊपर गरजे बुलडोजर से एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इससे हमीरपुर में बुलडोजर की एक और कहानी प्रदेश में चर्चित हुई थी, जहां किसी दूल्हे को ससुर ने उसे रोजगार के लिए बुलडोजर भेंट किया था। अब बुलडोजर बाबा का एक और फैन मिला है। हम बात कर रहे हैं शहर के नौबस्ता मोहल्ला निवासी विशाल की।

उसने अपने हाथ और पैर में नहीं, बल्कि अपने सीने पर बुलडोजर बाबा का टैटू गुदवा कर अपनी दीवानगी का इजहार किया है। वह कहते हैं कि अब योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से पुकारा जाने लगा है। माफियाओं पर जब बुलडोजर गरजता है, तो मुझे भी अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed