फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Big accident averted in Etawah, Jail wall collapses with loud sound, was built during British rule

इटावा में बड़ा हादसा टला: तेज आवाज के साथ गिरी जेल की दीवार, अंग्रेजों के शासनकाल में हुआ था निर्माण

Sun, 23 Jul 2023 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jul 2023 01:56 PM IST
सार

Etawah News: वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि काफी पुरानी दीवार है। बारिश में नमी के कारण गिर गई है। मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अभी उनकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। दीवार के आसपास पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
Big accident averted in Etawah, Jail wall collapses with loud sound, was built during British rule
अंग्रेजी शासनकाल में बनी जेल की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में अंग्रेजी शासनकाल में स्थापित जिला जेल की मुख्य सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा धराशाही हो गया। दीवार करीब 50 फुट ऊंची और जर्जर हालत में थी। तेज आवाज के साथ दीवार अचानक गिर पड़ी। दीवार गिरने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन

ध्वस्त हुई दीवार के पीछे जिला जेल के कर्मी सुरक्षात्मक तौर पर तैनात किए गए हैं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की दीवार गिरी है। यह जेल 1840 में बनी थी। काफी पुरानी होने के चलते यह दीवार गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। शनिवार सुबह जेल पर उस समय हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जब जेल के पीछे रोड पर सो रहे लोगों को तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। अचानक से वहां मौजूद लोगों के हाथ पांव फूल गए। घटना की सूचना पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। गनीमत यह रही कि घटना सुबह तड़के की है। इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो रहा है मरम्मत का कार्य
प्रत्यक्षदर्शी मोहर सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे तेज आवाज के साथ दीवार अचानक से गिर गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि काफी पुरानी दीवार है। बारिश में नमी के कारण गिर गई है। मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अभी उनकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed