फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BIC complete payment of salaries of lal imli mill workers

खुशखबरी: 30 महीने के इंतजार के बाद लाल इमली मिल कर्मियों को मिला नौ महीने का वेतन

Sat, 04 Apr 2020 12:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Apr 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
BIC complete payment of salaries of lal imli mill workers
लाल इमली मिल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बीते 30 महीने से वेतन के लिए तरस रहे लाल इमली मिल के सैकड़ों कर्मचारियों, अफसरों को बीआईसी की ओर से शुक्रवार देर शाम बैंक में भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। शनिवार से मिल के कर्मचारी और अधिकारी अपने खाते से रकम निकाल सकेंगे। करीब नौ महीने का वेतन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिल पाएगा।
विज्ञापन


आईसी के अफसरों ने दो साल से अधिक समय से बिना नोटिस के वेतन भुगतान न होने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने अफसरों के पक्ष में फैसला देते हुए सरकार को तीन करोड़ की अंतरिम राहत भुगतान के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बीआईसी सूत्रों ने बताया कि इसी फैसले के आधार पर कंपनी की ओर से एक फाइल कपड़ा मंत्रालय को भेजी गई थी। इसमें लाल इमली मिल के 650 कर्मचारियों को भी वेतन दिलाने के लिए भी कहा गया था। इसके लिए कुल 17 करोड़ की मांग की गई थी जिसे कपड़ा मंत्रालय ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद वित्त मंत्रालय ने भी अब इसे मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अधिकारियों को तीन करोड़ और कर्मचारियों को कपड़ा मंत्रालय ने 14 करोड़ रुपये समेत कुल 17 करोड़ दिए हैं। करीब नौ महीने की सैलरी कर्मचारियों-अफसरों को मिलेगी। सभी को सैलरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। - एससी गुप्ता, विशेष कार्य अधिकारी, बीआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed