{"_id":"5e882a608ebc3e6fa2575776","slug":"bic-complete-payment-of-salaries-of-lal-imli-mill-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: 30 महीने के इंतजार के बाद लाल इमली मिल कर्मियों को मिला नौ महीने का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: 30 महीने के इंतजार के बाद लाल इमली मिल कर्मियों को मिला नौ महीने का वेतन
Sat, 04 Apr 2020 12:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
लाल इमली मिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बीते 30 महीने से वेतन के लिए तरस रहे लाल इमली मिल के सैकड़ों कर्मचारियों, अफसरों को बीआईसी की ओर से शुक्रवार देर शाम बैंक में भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। शनिवार से मिल के कर्मचारी और अधिकारी अपने खाते से रकम निकाल सकेंगे। करीब नौ महीने का वेतन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिल पाएगा।
आईसी के अफसरों ने दो साल से अधिक समय से बिना नोटिस के वेतन भुगतान न होने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने अफसरों के पक्ष में फैसला देते हुए सरकार को तीन करोड़ की अंतरिम राहत भुगतान के निर्देश दिए थे।
बीआईसी सूत्रों ने बताया कि इसी फैसले के आधार पर कंपनी की ओर से एक फाइल कपड़ा मंत्रालय को भेजी गई थी। इसमें लाल इमली मिल के 650 कर्मचारियों को भी वेतन दिलाने के लिए भी कहा गया था। इसके लिए कुल 17 करोड़ की मांग की गई थी जिसे कपड़ा मंत्रालय ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद वित्त मंत्रालय ने भी अब इसे मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अधिकारियों को तीन करोड़ और कर्मचारियों को कपड़ा मंत्रालय ने 14 करोड़ रुपये समेत कुल 17 करोड़ दिए हैं। करीब नौ महीने की सैलरी कर्मचारियों-अफसरों को मिलेगी। सभी को सैलरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। - एससी गुप्ता, विशेष कार्य अधिकारी, बीआईसी