फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BIC board will decide the future of Lal Imli and its employees

Kanpur News: बीआईसी बोर्ड तय करेगा लाल इमली व कर्मियों का भविष्य

Fri, 05 Jun 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
BIC board will decide the future of Lal Imli and its employees
कानपुर। लाल इमली मिल और उसके कर्मचारियों का भविष्य अब ब्रिटिश इंडिया कॉरपोरेशन बोर्ड तय करेगा। जून में 17 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद मिल में 96 कर्मचारी शेष रह जाएंगे। कर्मचारियों की संख्या 100 से कम होने पर बोर्ड स्वयं निर्णय ले सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में मिल में 113 कर्मचारी-अधिकारी कार्यरत हैं। कर्मियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पैकेज घोषित किया जा सकता है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है और सभी का ब्योरा मांगा गया है। लाल इमली मिल में वर्ष 2013 से उत्पादन बंद है। मिल बंदी की तैयारी कई सालों से चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल चलाने के लिए पैकेज की घोषणा की थी लेकिन अब तक कोई पैकेज नहीं मिला है।
विज्ञापन

लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि बीआईसी बोर्ड की बैठक जल्द होगी। मिल बंदी की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। कर्मचारियों की संख्या 100 से नीचे आने पर कैबिनेट की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी। कपड़ा मंत्रालय ने मिल के सभी कर्मियों का ब्योरा मांगा है। पूर्व में आए 87.42 करोड़ रुपये में से बची रकम से अवकाश नकदीकरण और बोनस का भुगतान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed