फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhitargaon: Uncontrolled school van overturned in a ditch, nine students injured

भीतरगांव: बेकाबू स्कूल वैन खंती में पलटी, नौ छात्र-छात्राएं घायल, मची चीख-पुकार

Sun, 18 Aug 2024 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2024 08:38 PM IST
सार

भीतरगांव में सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पटल गई। दुर्घटना में नौ छात्र-छात्राएं घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bhitargaon: Uncontrolled school van overturned in a ditch, nine students injured
दुर्घटनाग्रस्त स्कूली वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के पालपुर गांव के पास रविवार को दोपहर एक कॉलेज की छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में जाकर पलट गई। इस हादसे में वैन सवार नौ छात्र-छात्राएं घायल हुई हैं, जिसमें से पांच को ज्यादा चोटें आईं हैं। कॉलेज स्टॉफ घायलों को सीएचसी के बजाए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गया है। मालूम हो कि कॉलेज रविवार की छुट्टी के बाद भी खोला गया था। हादसे के बाद अभिभावकों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन


साढ़ के करचुलीपुर गांव स्थित जीवीएस इंटर कॉलेज रविवार को छुट्टी के बाद भी खुला था। रोजाना की तरह पढ़ाई के बाद दोपहर छुट्टी हुई। वैन चालक अभिषेक निवासी करचुलीपुर छात्र-छात्राओं को लेकर कॉलेज से निकला। कुछ बच्चे गोपालपुर गांव में उतर गए। इसके बाद वैन दूसरे गांव जाने के लिए पालपुर गांव के नाले के ढलान पर पहुंचते ही रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गई। इस हादसे में दसवीं कक्षा की छात्राएं हिमानी यादव (14), याचिका यादव (14), उषा शर्मा (14) सोनम (14), हिमांशी (14), दीपिका (14) सभी निवासी पालपुर तथा प्रियांशी यादव (14) निवासी सुखैयापुर और सातवीं कक्षा के छात्र सौनक (11) और अभिषेक (11) निवासी सुखैयापुर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा कॉलेज का स्टॉफ घायल छात्र-छात्राओं को सीएचसी भीतरगांव न ले जाकर कानपुर के बर्रा स्थित निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, कॉलेज के प्रधानाचार्य जयसिंह यादव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाने के लिए कॉलेज खोला गया था। इतना कहने के बाद उन्होंने फोन काट कर स्विच ऑफ कर लिया।

वहीं साढ़ प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल बच्चे ले जाए जा चुके थे। इस संबंध में उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, एसडीएम नरवल ऋषभ वर्मा ने बताया कि स्कूली वैन पलटने से बच्चों के घायल होने की जानकारी मिलने पर साढ़ एसएचओ से बात की थी, उन्होंने घायल बच्चों के खतरे से बाहर होने की जानकारी दी है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश के दिन कॉलेज क्यों खोला गया, जांच के बाद कार्यवाही होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed