{"_id":"6817c8b3f22e8fd1140fceda","slug":"bhanu-prasad-will-be-the-new-rso-of-kanpur-division-kanpur-news-c-362-1-ka11003-123221-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भानु प्रसाद होंगी कानपुर मंडल की नई आरएसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भानु प्रसाद होंगी कानपुर मंडल की नई आरएसओ
विज्ञापन
भानु प्रसाद नई आरएसओ
- फोटो : खेल विभाग
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम को सोमवार को नया क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकरी मिल गया। मिर्जापुर विंध्याचल मंडल से प्रमोट होकर आईं भानु प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। वह कानपुर के साथ-साथ ही चित्रकूट मंडल का भी कार्यभार संभालेंगी।
पूर्व आरएसओ विजय कुमार बुंदेला के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। इस दौरान ग्रीनपार्क में न केवल प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभावित रही, बल्कि प्रवेश लेने आए कई खिलाड़ियों को लौटना पड़ा।
मूल रूप से बिहार की रहने वाली भानु प्रसाद वॉलीबॉल की सीनियर खिलाड़ी रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की पहली महिला वॉलीबॉल कोच हैं, जिन्होंने लेवल-1 कोर्स पूरा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने लखनऊ हॉस्टल से कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है। खेल प्रशिक्षण में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 1998 में हरियाणा के राज्यपाल और 2002 में उप्र सरकार की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।