फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhakti Yoga Vedanta Saints Conference and Bhagwat Katha in Musanagar from today, preparations complete

मूसानगर में भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन व भागवत कथा आज से, तैयारियां पूरी

Sun, 07 Nov 2021 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bhakti Yoga Vedanta Saints Conference and Bhagwat Katha in Musanagar from today, preparations complete
पुखरायां में सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेतीं केंद्रीय राज्यमंत्री। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम में रविवार को कलश यात्रा के साथ भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन व भागवत कथा का शुभारंभ होगा। इसमें अलग-अलग दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों के शिरकत करने की संभावना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम व्यवस्थापक केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के निजी सचिव राजेंद्र निषाद ने बताया कि गुरु महाराज अच्युतनंद शास्त्री के 29 वें निर्वाण दिवस पर भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन श्रीमद्भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ का आयोजन सात से 14 नवंबर तक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें 14 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन में 51 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों का आना प्रस्तावित है। कलश यात्रा रविवार की सुबह 11 बजे से आश्रम कथा स्थल से प्रारंभ होकर गजनेर रोड होते हुए बालाजी मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से कलश पूजन के बाद कार्यक्रम पांडाल में पहुंचेगी। जहां गणेश पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कलश यात्रा में भगवान श्री राम, राध कृष्ण व भारत माता समेत कई देवी देवताओं की झांकियां निकाली जाएंगी।

कथा व्यास केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कथा प्रवचन करेंगी। वहीं विद्वान कथा वाचन व संत भी कथा का रसपान कराएंगे। आश्रम प्रांगण में विशाल पांडाल लगाया गया है। जिसका केंद्रीय राज्य मंत्री ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed