फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhagat House became the champion in Kho-Kho by defeating Shivaji House 6-3.

Kanpur News: खो-खो में शिवाजी हाउस को 6-3 से हराकर भगत हाउस बना चैंपियन

Sun, 11 Oct 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bhagat House became the champion in Kho-Kho by defeating Shivaji House 6-3.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में इंट्राम्यूरल खो-खो प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में शिवाजी हाउस को 6-3 से हराकर भगत हाउस विजेता बना। प्रतियोगिता में विवि के चारों हाउस के करीब 155 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी संपत्ति प्रो. प्रवीण भाई पटेल, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय और इंट्राम्यूरल के सचिव अभिषेक मिश्रा ने किया। पहले मुकाबले में भगत हाउस ने आजाद हाउस को 9-8 से हराया। दूसरे मुकाबले में शिवाजी हाउस ने महाराणा हाउस को 13-12 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में भगत हाउस के प्रांजुल को सर्वश्रेष्ठ रनर और शिवाजी हाउस के पुनीत कुमार को सर्वश्रेष्ठ चेजर चुना गया। बालिका वर्ग में भगत हाउस की आकांक्षा यादव सर्वश्रेष्ठ रनर और महाराणा हाउस की निष्ठा सर्वश्रेष्ठ चेजर बनीं। इस अवसर पर डॉ. आरपी सिंह, डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. आशीष कुमार कटियार, सौरभ तिवारी, अश्वनी मिश्रा, मोहित तिवारी, धर्मेंद्र कुमार चौहान और राहुल दीक्षित समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed