फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   betting in Sensex four arrested in kanpur

सेंसेक्स कितने पर खुलेगा और कितने पर होगा बंद इस बात पर लगाते थे सट्टा, चार गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2019 10:24 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
betting in Sensex four arrested in kanpur
डेमो पिक
कानपुर में सेंसेक्स पर सट्टा खिलाने और खेलने वाले चार लोगों को फजलगंज पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने सट्टे की पर्चियां और 27 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। एक दिन पहले एसटीएफ ने कानपुर और वाराणसी से इंडियन टी20 लीग में सट्टेबाजी कराने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स पर सट्टेबाजी में पुलिस ने बुधवार शाम को विजय नगर में सुलभ शौचालय के पास से काकादेव निवासी सागर सोनी, विजय नगर निवासी राजेंद्र कुमार, देवीदीन का हाता के अजीत व दादानगर के वीरेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि सागर और राजेंद्र सट्टा खिलाने वाले हैं। ये दोनों पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। ये सेंसेक्स के उतार चढ़ाव पर सट्टा लगवाते हैं। पुलिस के मुताबिक सागर और राजेंद्र पिछले सात साल से सक्रिय हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि सटोरिये सेंसेक्स के दशमलव के बाद के दो अंकों पर सट्टा खेलते हैं। कितने बजे सेंसेक्स कितना होगा, कितने पर खुलेगा और कितने पर बंद होगा, इस पर पैसा लगाते हैं। खेलने वाले पर्ची पर अंक और पैसा लिखकर दे देते हैं। एक से 99 नंबर तक की पर्चियां दी जाती हैं। पैसा किस हिसाब से दिया जाता है, इस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि मान लो किसी ने 77 पर दस रुपये लगाए तो जीतने पर दोनों का आपस में गुणा करके 770 रुपये का भुगतान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed