फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   betiyoo ko startup

पैडवूमेन बनीं बेटियां, स्टार्टअप संग दे रहीं सुरक्षा का संबल

Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
betiyoo ko startup
फर्रुखाबाद। महिलाओं की स्थिति के प्रति संवेदनशीलता और आत्मनिर्भर बनकर परिवार की मदद करने की चाहत ने दो सहेलियों को व्यवसाय की राह दिखा दी। फतेहगढ़ के नवदिया निवासी प्रीति ने हाथरस की विनोद विहार कॉलोनी निवासी सहेली अर्चना सिंह के साथ शर्व वूमेंस केयर संस्था शुरू की। महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता की मुहिम चलाते-चलाते दोनों सहेलियों ने सेनेटरी पैड्स का स्टार्टअप शुरू कर दिया। करीब ढाई माह में ही हाथरस, अलीगढ़, मथुरा के बाद बीते सप्ताह फर्रुखाबाद में भी संस्था के सेनेटरी पैड्स की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू हो गई है। इसके जरिए महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है।
विज्ञापन

सेना में नायब सूबेदार अवधेश कुमार की बेटी प्रीति ने 2016 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगरा में मार्केटिंग की नौकरी शुरू की। अर्चना से मित्रता हुई तो महिलाओं से जुड़ा कुछ नया करने का विचार बनाया। बचत व बैंक से लोन लेकर हाथरस में सेनेटरी पैड्स का स्टार्टअप शुरू किया। कोरोना के दौर में मई में उत्पादन की शुरुआत की। डोर-टू-डोर डिलीवरी देने के लिए कमीशन के आधार पर जरूरतमंद युवतियों और महिलाओं को जोड़ा। करीब ढाई माह में करीब छह हजार पैड्स की बिक्री हो चुकी है। प्रीति ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना खुशहाल समाज की बड़ी आवश्यकता है। महिलाएं कमाएंगी तो पूरे परिवार का संबल बनेंगी। इसीलिए पैड्स को डोर-टू-डोर पहुंचाने के लिए केवल महिलाओं, युवतियों को जोड़ा है। पैड्स उपलब्ध कराने के साथ ही मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि के लिए जागरुक भी किया जाता है।
विज्ञापन

अर्चना ने गोद ले ली बेटी
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ दोनों सहेलियों ने अनूठा काम किया है। प्रीति ने बताया कि अर्चना ने गर्भ से ही एक कन्या को गोद ले लिया। एक दंपति के 2 बेटियां थीं। तीसरी बेटी के लिए वह तैयार नहीं थे। इस पर अर्चना ने उनसे कहा कि बेटा हो तो आपका, बेटी हुई तो हमारी। जब बेटी हुई तो उसने कन्या को गोद ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed