फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   behmai massacre

बेहमईकांड में अब 16 को होगी सुनवाई

Tue, 09 Mar 2021 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
behmai massacre
कानपुर देहात। बेहमई कांड में अब 16 मार्च को सुनवाई होगी। मामले की मूल केस डायरी न मिलने के कारण सोमवार को भी सुनवाई टल गई। 40 साल से तारीख पर तारीख मिलने से न्याय के इंतजार में बैठे लोगों में निराशा है।
विज्ञापन

सोमवार को मामले में आरोपी भीखा और विश्वनाथ अदालत पहुंचे। बता दें कि 14 फरवरी 1981 को बेहमई गांव में फूलन देवी ने साथियों के साथ मिलकर 20 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। फूलन को शक था कि सजातीय डाकू लालाराम को गांव के लोग संरक्षण दे रहे हैं। इस घटना की मुख्य आरोपी फूलन देवी की भी हत्या हो चुकी है। वहीं, वादी राजाराम सिंह का बीमारी से निधन हो चुका है। घ्
विज्ञापन

ाटना में मारे गए लोगों के परिजन न्याय के लिए चालीस साल से न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं। हर बार उन्हें तारीख पर तारीख दी जा रही है। चर्चित मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद जब फैसले की उम्मीद लगाई, तो कोर्ट की पत्रावली में मूल केस डायरी नहीं मिली। केस डायरी की जांच के लिए डीजीपी ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम को भी जांच में कुछ सुराग नहीं मिला। जांच टीम ने कोर्ट से आंतरिक जांच कराने का अनुरोध कर रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार आरोपी पोसा जेल के अस्पताल में भर्ती
कानपुर देहात। माती जेल में बंद बेहमई कांड के आरोपी पोसा के बीमार होने पर उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप ने बताया कि वृद्ध होने के कारण पोसा को चलने-फिरने में दिक्कत है। हड्डी की समस्या के कारण उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टर नियमित रूप से उसका उपचार कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed