फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bees attacked 20 devotees in the temple in Sajeti Kanpur

Kanpur: सजेती में मंदिर में 20 श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, सात लोग जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Oct 2024 11:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Oct 2024 11:10 PM IST
सार

मंदिर के निकट बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया था। जब वह लोग पूजा करने देवी मंदिर पहुंचे और हवन पूजन शुरू कराया। तभी धुआं उठते ही मधुमक्खियों ने हमलाकर दिया।

विज्ञापन
Bees attacked 20 devotees in the temple in Sajeti Kanpur
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के थाना सजेती अंतर्गत चितौली गांव में शादी के दो साल बाद नवरात्र पर पूजा पाठ करने भोगनीपुर से आए 20 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमलाकर घायल कर दिया। इनमें सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य लोग सजेती अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती भोगनीपुर निवासी कुसमा (55) पत्नी अवधेश ने बताया कि उसका मायका चितौली गांव में है। बताया कि उसके बेटे रामजी की शादी दो साल पूर्व हुई थी। नवरात्र पर वह मायके व ससुराल के लोगों और बेटे व बहू के साथ देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने आई थीं।

विज्ञापन

चितौली में मंदिर के निकट बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया था। जब वह लोग पूजा करने देवी मंदिर पहुंचे और हवन पूजन शुरू कराया। तभी धुआं उठते ही मधुमक्खियों ने हमलाकर दिया।

बताया कि उनकी रिश्तेदार गजनेर निवासी लक्ष्मीदेवी (30) पत्नी सुनीत कुमार, चितौली की विनीता (17) पुत्री विनोद, दौलतपुर की वंदन (26) पत्नी जीतेश, चितौली की जाहन्वी (12) पुत्री लालू, शिवबाबू (24) पुत्र विनोद कुमार, रामजी (27) पुत्र अवधेश भोगनीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि अन्य 13 लोगों के घायल होने पर उनका सजेती की पीएचसी में इलाज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed