फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   beds in Covid hospitals are empty, yet the infected are treated in ursula hospital

कोविड अस्पतालों में बेड खाली, फिर भी उर्सला में संक्रमितों का इलाज, अन्य मरीजों को संक्रमण का खतरा

Mon, 10 May 2021 08:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 May 2021 08:06 PM IST
सार

नॉन कोविड उर्सला अस्पताल में कोरोना रोगियों को रखा गया है। रोगियों की मौत भी हो रही है। इससे दूसरे रोगियों, तीमारदारों और अस्पताल आने वाले लोग संक्रमित हो सकते हैं।

विज्ञापन
beds in Covid hospitals are empty, yet the infected are treated in ursula hospital
उर्सला अस्पताल में हो रहा कोरोना संक्रमितों का इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हैलट और कांशीराम अस्पताल में बेड खाली हैं। इसके बावजूद नॉन कोविड उर्सला अस्पताल में कोरोना रोगियों को रखा गया है। रोगियों की मौत भी हो रही है। इससे दूसरे रोगियों, तीमारदारों और अस्पताल आने वाले लोग संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन


रोगियों को शिफ्ट न करने से अस्पताल का स्टाफ परेशान है। अस्पताल के आठ डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। उर्सला में एनबी-2 वार्ड में 20 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसके आसपास ही दूसरे वार्ड भी हैं।
विज्ञापन


दूसरे वार्ड में भर्ती रोगियों के तीमारदार बेरोकटोक एनबी-2 वार्ड में आते हैं। इसके अलावा संक्रमितों के तीमारदार बाहर खाने-पीने के लिए जाते रहते हैं। ऐसे में बाहरी लोगों में भी संक्रमण फैल सकता है। नॉन कोविड अस्पताल होने के कारण आइसोलेशन की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगी की स्थिति बिगड़ी तो इंटेंसिव केयर नहीं है। आईसीयू के सभी चार वेंटिलेटर बंद हैं। ऑक्सीजन की भी किल्लत है। नॉन कोविड होने की वजह से उर्सला को प्राथमिकता पर ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाती है।

 

अस्पताल में 20 संक्रमित रोगी भर्ती हैं। शिफ्ट करने के लिए कहा गया है लेकिन इन्हें हैलट और कांशीराम अस्पताल शिफ्ट नहीं किया जा सका है। अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा तो है ही। रोगी और उनके तीमारदार बात तक नहीं मानते। तीमारदार बाहर आया जाया करते हैं। टोकने पर स्टाफ से झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। किसी को भी संक्रमण हो सकता है।
डॉ. अनिल निगम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उर्सला

कोविड अस्पताल में इस वक्त 40 बेड खाली हैं। रोगियों की संख्या थोड़ी कम हुई है। आइसोलेशन के बेड खाली हैं। आईसीयू के बेड फुल हैं।
डॉ. आरबी कमल, प्राचार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

अस्पताल में बेड खाली हुए हैं। इस समय 20-22 बेड खाली होंगे। रोगियों की संख्या में थोड़ी कमी आई है।
डॉ. दिनेश सिंह सचान, सीएमएस, कांशीराम अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed