फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   become cyber expert giants converged at iit

साइबर एक्सपर्ट बनने को आईआईटी में जुटे दिग्गज

Fri, 11 Nov 2016 12:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
become cyber expert giants converged at iit
डेमो
इंटरनेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस कांटेस्ट वीक (10,  11, 12, 13 नवंबर ) के  सभी विजेताओं को न्यूयार्क स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग अमेरिका की तरफ से एक मिलियन डॉलर की डॉक्टरल स्कालरशिप और फेलोशिप दी जाएगी। इसकी घोषणा गुरुवार को हुई है। इसके तहत रिसर्च, पढ़ाई के दौरान आर्थिक सहायता मिलती है। यह प्रतियोगिता आईआईटी कानपुर, न्यूयार्क यूनिवर्सिटी और एनवाईयूवी आबूधाबी में एक साथ गुरुवार से आयोजित की गई है। रिजल्ट 13 नवंबर को आएगा। भारत में यह मुकाबला पहली बार कराया जा रहा है। जिनकी परफारमेंस अच्छी होगी, उन्हें जॉब भी मिल सकती है। कैंपस सेलेक्शन के लिए रिलायंस, निबिटी और एनटीआरओ ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। 
विज्ञापन


न्यूयार्क यूनिवर्सिटी अमेरिका और आईआईटी कानपुर के साइबर सिक्योरिटी के ऑनलाइन प्री टेस्ट में देश, विदेश के 150 प्रौद्योगिकी और तकनीकी संस्थान की टीमों ने हिस्सा लिया था। स्क्रीनिंग के बाद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 48 स्टूडेंटों (चार-चार की टीमें) का चयन किया गया। सभी टीमें आईआईटी कानपुर आ गई हैं। आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2020 तक दुनिया में 1.5 मिलियन साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


इस लिहाज से इंटरनेशनल कांटेस्ट महत्वपूर्ण है। इसी वजह से एनवाईयूवी आबूधाबी ने भी स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। न्यूयार्क, कानपुर और आबूधाबी में एक साथ आयोजित प्रतियोगिता में 90 टीमेें हिस्सा ले रही हैं। इन सबको एनवाईयू की तरफ से मास्टर डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन के ऑफर भी दिए जाएंगे। कैश प्राइज भी दिए जाएंगे। स्टूडेंटों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ये सर्टिफिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी और न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के साइबर सिक्योरिटी कांटेस्ट को देखने गुरुवार की देररात रिलायंस इंडस्ट्रीज के साइबर सिक्योरिटी हेड अमन नांबियाल भी पहुंचे। वह स्टूडेंटों का इंटरव्यू भी लेंगे और जॉब ऑफर देंगे। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि भारत पर हैकर्स के हमले का खतरा बना हुआ है। इससे निपटने की चुनौती होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed