फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Beautification of Dhumanpura Yamuna Ghat to be Rs 10 million

Kanpur News: एक करोड़ से होगा धूमनपुरा यमुना घाट का सुंदरीकरण

Mon, 17 Nov 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Dhumanpura Yamuna Ghat to be Rs 10 million
इटावा। शहर के मोहल्ला धूमनपुरा स्थित यमुना घाट के आसपास पर्यटन विभाग सुंदरीकरण करवाया। विभाग ने इसके लिए एक करोड़ के बजट का प्रस्ताव भेजा है। सुंदरीकरण का काम पूरा होने से यहां खाली पड़ी जमीन का उपयोग हो सकेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिला पर्यटन विभाग की ओर से धूमनपुरा में रुद्रेश्वर मंदिर के पास की जमीन पर यात्री हाॅल, सत्संग भवन, परिक्रमा मार्ग के साथ ही रेलिंग बनाई जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से लगभग एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसमें हॉल व सार्वजनिक शौचालयों का भी निर्माण करवाया जाएगा। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधाओं के साथ ही रुकने के लिए हॉल की भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही स्वीकृति मिलती है, वैसे ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed