{"_id":"5d26f3118ebc3e6d1a13da62","slug":"be-carefulness-in-changing-weather-must-read-this-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश साथ लाती है बीमारियों का पिटारा, जानिए इस मौसम में कैसा हो खान-पान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश साथ लाती है बीमारियों का पिटारा, जानिए इस मौसम में कैसा हो खान-पान
Sat, 13 Jul 2019 06:06 PM IST
शिखा पांडेय
अर्णिमा बाजपेई, कानपुर
अर्णिमा बाजपेई, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Jul 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा हैं। कड़कती धूप में अचानक बादल आना और बारिश हो जाना लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। बारिश का मौसम किसे नहीं भाता लेकिन ये अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ लेकर आता है। बारिश में होने वाली तमाम बीमारियां पेट या त्वचा से जुड़ी होती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और अपने खान-पान की आदतों में थोड़े बदलाव करने चाहिए।
लाभकारी है मसालों का प्रयोग
आमतौर पर आपने सुना होगा कि मसालों का ज्यादा प्रयोग सेहत के लिए नुकसानदायक है। मगर आपको बता दें कि भारतीय मसालों में कई ऐसी चीजें हैं, जो आपको गंभीर बीमारियों के साथ-साथ संक्रमण से बचाते हैं। अपने रोज के खाने में लहसुन, अदरक, प्याज, हींग, जीरा, अजवायन, धनिया, हल्दी, काली मिर्च और हरी मिर्च शामिल करें। इन सभी चीजों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-पेन और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
उबाल कर ही पिएं पानी
बारिश में बीमारियों की एक बड़ी वजह पानी से होने वाले संक्रामक रोग हैं। इस मौसम में पानी उबालकर पीना चाहिए। दरअसल पानी के द्वारा कई तरह के संक्रमण और बैक्टीरिया आपके शरीर में पहुंच सकते हैं। इसलिए पानी के इस्तेमाल में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
दालों का सेवन करें
बरसात के मौसम में मौसमी फल और सब्जियों में भी कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं। इसलिए फलों और सब्जियों के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत होती है। किसी भी फल या सब्जी को बिना अच्छी तरह धोए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हरी पत्तियों वाली सब्जियों की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए। इस मौसम में दाल का सेवन ज्यादा करना चाहिए क्योंकि दालों में कई तरह के प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें
बारिश के मौसम में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। 4-5 लीटर पानी रोज पीना चाहिए। पानी शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है, और शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा गर्म सूप, जूस, छाछ और दूध का सेवन भी करना चाहिए।