{"_id":"5b1366444f1c1bf66e8b60c1","slug":"be-careful-meteorological-department-warns-of-rain-and-storm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम विभाग की चेतावनी: यहां 24 घंटे में आंधी और तेज बारिश की संभावना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम विभाग की चेतावनी: यहां 24 घंटे में आंधी और तेज बारिश की संभावना
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:22 PM IST
सार
72 घंटे में फिर से बारिश की संभावना
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बारिश का कहर यूपी के कानपुर शहर व आस-पास के जिलों में लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहां 24 घण्टे में फिर से आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई है।
डेमाे पिक
शनिवार को नौ तपा के आखिरी दिन प्री मानसूनी बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। आने वाले 72 घंटे के दौरान बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। शनिवार को तड़के करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ 15 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में चार और रात में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
डेमाे पिक
आम तौर पर हवा में नमी बढ़ने से उमस भी बढ़ती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दिन में हवा की नमी एक दिन पहले की तरह 63 पर ही रही। जबकि रात की बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार जून तक बादलों के साथ धूप का असर रहेगा। बीच-बीच में हल्की बारिश से तापमान 34 से 38 के बीच रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पांच से आठ जून के बीच महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
शनिवार को तापमान
अधिकतम- 34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21.2 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम- 34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21.2 डिग्री सेल्सियस