फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम विभाग की चेतावनी: यहां 24 घंटे में आंधी और तेज बारिश की संभावना 

Sun, 03 Jun 2018 02:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 02:22 PM IST
सार

72 घंटे में फिर से बारिश की संभावना

विज्ञापन
Be careful, Meteorological Department warns of rain and storm
डेमाे पिक
आंधी और बारिश का कहर यूपी के कानपुर शहर व आस-पास के जिलों में लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहां 24 घण्टे में फिर से आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई है। 



 
Be careful, Meteorological Department warns of rain and storm
डेमाे पिक
शनिवार को नौ तपा के आखिरी दिन प्री मानसूनी बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। आने वाले 72 घंटे के दौरान बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। शनिवार को तड़के करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ 15 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में चार और रात में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

 
Be careful, Meteorological Department warns of rain and storm
डेमाे पिक
आम तौर पर हवा में नमी बढ़ने से उमस भी बढ़ती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। दिन में हवा की नमी एक दिन पहले की तरह 63 पर ही रही। जबकि रात की बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी चार जून तक बादलों के साथ धूप का असर रहेगा। बीच-बीच में हल्की बारिश से तापमान 34 से 38 के बीच रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पांच से आठ जून के बीच महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Be careful, Meteorological Department warns of rain and storm
डेमाे पिक
शनिवार को तापमान 
अधिकतम- 34.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 21.2 डिग्री सेल्सियस

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed