{"_id":"6abeccb4ac9bb260810dbf1f","slug":"bdos-will-inspect-10-development-works-each-to-check-for-quality-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1669266-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गुणवत्ता जांच के लिए बीडीओ करेंगे 10-10 विकास कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गुणवत्ता जांच के लिए बीडीओ करेंगे 10-10 विकास कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सभी बीडीओ को अपने क्षेत्र में कराए गए 10-10 विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी करने को कहा।
डीएम ने मानव दिवस सृजन, श्रमिकों की उपस्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के निर्माणाधीन आवासों की निगरानी और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ देने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को कहा।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन के लंबित मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी भवनों के अधूरे निर्माण पर नाराजगी जताते हुए उन्हें समयसीमा में पूरा कराने को कहा। सामूहिक विवाह योजना, उचित दर दुकानों और पूर्ति विभाग की भी समीक्षा हुई। बैठक में सीडीओ अभिनव जे. जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह एवं बीडीओ कल्याणपुर संदीप समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)