फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Basti attack, girls clothes torn

बस्ती पर हमला, लड़कियों के कपड़े फाड़े

Sat, 14 May 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 14 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Basti attack, girls clothes torn
विजय नगर में हुई मारपीट में घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : amarujala
कानपुर। विजय नगर मछली मंडी में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने नट बस्ती पर हमला करके लड़कियों-महिलाओं के कपड़े फाड़ डाले और एक युवक को पीट-पीट कर बेदम कर दिया। बस्ती के कई लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। बवाल की सूचना पर अर्मापुर, फजलगंज सहित छह थानों का फोर्स और एसपी पश्चिम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

विजय नगर मछली मंडी में रहने वाले भूरा और शीला नट के सात बच्चे हैं। भूरा ने बताया कि एक साल पहले छेड़खानी का विरोध करने पर बड़े बेटे मिथुन की मोहल्ले के कुछ दबंगों से मारपीट हो गई थी। इसके बाद से मिथुन, पत्नी पूजा के साथ कांशीराम कॉलोनी चकेरी में रहने लगा था। शुक्रवार को घर में पूजा होने पर मिथुन, पत्नी के साथ मछलीमंडी आया था, तभी उन्हीं दबंगों ने 40 से अधिक साथियों के साथ हमला बोल दिया। मिथुन को बेरहमी से पीटने के साथ ही बीच-बचाव करने आई पत्नी, मां, पिता सहित परिजनों को पीटा।
विज्ञापन

 दबंगों ने महिलाओं और युवतियों के कपड़े तक फाड़ डाले। पूजा कार्यक्रम स्थल तहस-नहस करने के साथ ही घरों में तोड़फोड़ करते हुए टीवी, फ्रिज, बाइक सहित अन्य सामान तोड़ डाला। नट बस्ती के लोग एकजुट हुए तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। बाद में एसपी साउथ संजय यादव, सीओ नजीराबाद नम्रता श्रीवास्तव, अर्मापुर एसओ, फजलगंज एसओ, सहित कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग निकले। मारपीट में मेवालाल, राजकुमार, वीरू, भूरा, दिलीप, राजा सहित अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। भूरा ने सूरज, शंकर, पद्म, शानू, रहीश, गुड्डन, राजा, भोला, संतोष, नितिन सहित अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी साउथ संजय यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed