फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bastard escapes with coil snapped from woman's ear, Wardat caught on camera

Kanpur News: महिला के कान से कुंडल झपटकर भागे बदमाश, कैमरे में कैद हुई वारदात

Sat, 18 Oct 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bastard escapes with coil snapped from woman's ear, Wardat caught on camera
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दलेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के कान से सोने के कुंडल झपटकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर जब तब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। यह पूरी घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सरामई गांव निवासी मंजू देवी विकास नगर बलरई में परिवार समेत रहती है। शुक्रवार दोपहर वह घर के बाहर खड़ी थीं। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और रूपसपुर गांव का रास्ता पूछने लगे। तभी बदमाश उसके कान से सोने के कुंडल छीनकर भाग गए। महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास समेत परिजन बाहर निकल आए। इस दौरान बाइक सवार बदमाश दूर जा चुके थे। थाना निरीक्षक दिवाकर सरोज पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला से पूछताछ की। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर माल बरामद करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed