फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banks to get 50 rupees new notes from today

आज से बैंकों को मिलेगा 50 का नया नोट, जानें क्या है खासियत

Fri, 25 Aug 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Banks to get 50 rupees new notes from today
पचास रुपये का नया नोट
रिजर्व बैंक शुक्रवार को कुछ बैंकों को 50 के नए नोट की करेंसी जारी करेगा। इसके साथ ही नई करेंसी वितरण की औपचारिक  शुरुआत आज से हो जाएगी। सोमवार से नए नोट लोगों के हाथ में पहुंचने लगेंगे। हालांकि कानपुर शहर में कुछ लोगों के पास 50 के नए नोट पहुंच चुके हैं। ये वो नोट हैं जो रिजर्व बैंक के अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से पहले जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन


उधर, रिजर्व बैंक के प्रिंटिंग प्रेसों से 200 रुपये के नोट की सप्लाई रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजी जाने लगी है। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को पहली बार इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। कानपुर स्थित रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में 200 रुपये की करेंसी के रविवार तक यहां पहुंचने की उम्मीद है। इस खेप में करीब 300 करोड़ रुपये के नोट होंगे। बैंक सूत्रों के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह से 50 और 200 रुपये की नई करेंसी बैंकों से भरपूर मिलने लगेगी। 50 और 200 रुपये के नए नोट फिलहाल एटीएम से नहीं मिलेंगे, क्योंकि मशीनें नए नोट के साइज के हिसाब से अपडेट नहीं हैं। दोनों ही नोट 500 के नोट से छोटे होंगे। ये नोट खाते से पैसा निकालने वालों को ही मिलेंगे। माना जा रहा है कि कालेधन पर अंकुश के लिए केंद्र सरकार  छोटे नोटों और सिक्कों का चलन बढ़ाएगी।
विज्ञापन


यह भी जानें 
-200 का नोट वर्तमान में चलन वाली करेंसी का दसवें प्रकार का नोट है। अभी 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 500, 2000 के नोट चल रहे हैं। 
-200 का नोट 66 बाई 146 एमएम का है जबकि 50 का नोट 66 बाई 135 एमएम का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed