फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank scam more than two crore rupee

यूपीः लोन के नाम पर लगाया चूना, बैंक से हड़पे 2 करोड़

Sun, 30 Sep 2018 12:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bank scam more than two crore rupee
डेमो पिक
यूपी के जालौन में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक ने 25 केसीसी ऋण धारकों पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि फिलहाल आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए है। साथ ही बैंक अधिकारियों को लोन संबंधी दस्तावेजों को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि देर रात तक सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।  
विज्ञापन


आंबेडकर चौराहे के निकट स्थित यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार व कुछ अन्य अधिकारी शनिवार की शाम पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। अधिकारियों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लगभग तीन साल पहले जनपद के जालौन, माधौगढ़, उरई व कालपी क्षेत्र के 25 लोगों ने केसीसी के आधार पर फर्जी कागजात लगाकर दो करोड़ से अधिक का लोन लिया था, जिसकी वापसी नहीं की गई। हाल ही में हुए बैंक का स्पेशल आडिट होने पर फर्जीवाड़ा सामने आया। जिससे बैंक मुख्यालय को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


बैंक मुख्यालय ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक मोहन लाल के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है। बैंक अधिकारियों ने एसपी से सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। एसपी का कहना है कि बैंक प्रबंधन ने सभी आरोपियों के नाम पते तो दिए है लेकिन अभी उनके लोन लेने में लगे फर्जी कागजात उपलब्ध नहीं कराए है। फिलहाल मामला दर्ज करने के निर्देश शहर कोतवाल को दिए गए हैं। इसके अलावा बैंक अधिकारियों से जल्द से जल्द दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। इसमें सीओ सिटी संतोष कुमार को भी बैंक अधिकारियों की विभागीय जांच में मदद करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed