फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bank do not have cash villagers put lock

कैश न मिलने पर ग्रामीणों ने बैंक पर डाला ताला

Fri, 16 Dec 2016 11:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:54 PM IST
सार


- पुलिस और बैंक अधिकारियों के आने पर ग्रामीण शांत हुए

विज्ञापन
bank do not have cash villagers put lock
डेमो

विस्तार

कैश नहीं मिला तो नाराज ग्रामीणों ने बैंक शाखा पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में बैंक प्रबंधक की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस के समझाने पर उत्तेजित ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


कानपुर देहात के बिल्हौर इलाके ककवन क्षेत्र के विषधन कसबे में कैश न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बैंक शाखा पर ताला डाल दिया। पुलिस बुलाकर भीड़ को शांत करने के बाद करीब दो घंटे बाद बैंक में काम शुरू हो सका।
विज्ञापन


ककवन समाचार प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार सुबह विषधन स्थित बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक में कैश लेने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। कैश न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बैंक पर ताला डालकर हंगामा काटा। हंगामे से दो घंटे तक बैंक के काम ठप रहे। सूचना पर पहुंचे एसओ दिनेश पांडे ने उत्तेजित ग्रामीणों को जैसे-तैसे शांत कराया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से कैश लेने पहुंचे क्षेत्र के रामसिंह, राम प्रकाश, राम सागर, बालकराम, सुरेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि बैंक कर्मी भेदभाव कर कैश का वितरण कर रहे हैं। जरूरतमंदों को नोट नहीं मिल पा रहा है। शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार दुबे ने बताया कि बैंक में मात्र दो लाख रुपये ही कैश था। महिलाओं को दो-दो हजार रुपये का वितरण किया जा रहा है, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। कुछ अराजक तत्वों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed