फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladeshi citizen case: investigation completed, preparation for filing charge sheet

बांग्लादेशी नागरिक प्रकरण: जांच पूरी, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी, हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान की तलाश तेज

Tue, 31 Jan 2023 11:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Jan 2023 11:01 AM IST
सार

जेसीपी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों को संरक्षण देने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी के साथ पार्षद मन्नू रहमान भी दोषी हैं। उनका निवास प्रमाण पत्र भी जारी किया था। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Bangladeshi citizen case: investigation completed, preparation for filing charge sheet
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवार संग जेल भेजे गए बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले की जांच पूरी हो गई है। पुलिस दो तीन दिन के भीतर अपनी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर देगी। वहीं पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को संरक्षण देने के मामले में फरार चल रहे पार्षद मन्नू रहमान की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


मूलगंज पुलिस ने 11 दिसंबर को डॉ. रिजवान मोहम्मद, पत्नी हिना, ससुर खालिद, बेटी रुखसाना और दो नाबालिग बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आर्यनगर स्थित उसके फ्लैट से कई कूटरचित व फर्जी दस्तावेज, भारतीय करेंसी और विदेशी मुद्रा समेत 26 महत्वपूर्ण सबूत जुटाए थे। इसके अलावा प्रतिबंधित दवा डायजापाम की गोलियां भी बरामद हुई थीं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि डॉ. रिजवान मामले की जांच पूरी हो चुकी है। दो से तीन दिन के भीतर विवेचक को चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


संरक्षण देने वाला हिस्ट्रीशीटर की तलाश तेज
जेसीपी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों को संरक्षण देने के मामले में विधायक इरफान सोलंकी के साथ पार्षद मन्नू रहमान भी दोषी हैं। उनका निवास प्रमाण पत्र भी जारी किया था। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। मन्नू रहमान मूलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed