फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladeshi Citizen Case, Dr. Rizwan remand ending on Sunday

Bangladeshi Citizen Case: विमान से डॉ. रिजवान को कोलकाता ले गई पुलिस, रविवार शाम पांच बजे रिमांड हो रही खत्म

Sat, 24 Dec 2022 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Dec 2022 10:00 AM IST
सार

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान की रिमांड रविवार को खत्म हो रही है। इससे पहले पुलिस डॉ. रिजवान को कोलकाता ले गई। यहां पुलिस बरामद हुईं नींद की दवाइयों, बच्चों के स्कूल में जमा जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज का सत्यापन करेगी।

विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Case, Dr. Rizwan remand ending on Sunday
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को रिमांड के दौरान पुलिस विमान से कोलकाता ले गई। हवाला नेटवर्क की पड़ताल, फर्जी दस्तावेजों की बरामदगी के लिए पुलिस के पास सिर्फ रविवार शाम पांच बजे तक का समय है, क्योंकि रिमांड खत्म हो रही है।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह उसे जेल से निकाला। एक घंटे यहां पूछताछ के बाद विमान से दिल्ली ले जाया गया। वहां जांच होने के बाद उसे सड़क मार्ग से चंडीगढ़ और फिर वहां से फ्लाइट से कोलकाता ले जाया गया। रात में टीम बांग्लादेशी नागरिक के साथ कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर शनिवार को जांच शुरू की जाएगी। दिल्ली में रिजवान से उस स्थान का पता पूछा गया जहां उसका निकाह किया गया था। दरोगा और एक सिपाही जांच के लिए भेज दिए गए। इधर, केस के विवेचक इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय और एक सिपाही डॉ. रिजवान को चंडीगढ़ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से कोलकाता की फ्लाइट पकड़ी। देर रात टीम कोलकाता पहुंच गई। पुलिस बरामद हुईं नींद की दवाइयों, बच्चों के स्कूल में जमा जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज का सत्यापन कोलकाता में करेगी। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो केस में लगाई जाएगी।

बता दें कि मूलरूप से बांग्लादेश के कुरला निवासी डॉ. रिजवान मोहम्मद, उसकी पत्नी हिना, ससुर खालिद, बेटी रुखसार, एक नाबालिग बेटे (17) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह लोग वर्ष 2016 से यहां छिपकर रह रहे थे। जासूसी मामले में भी इनकी जांच की जा रही है।

डॉ. रिजवान मोहम्मद और उसके परिवार ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और एक पार्षद द्वारा दिए प्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड बनवाया था। ऐसे में विधायक इरफान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जांच के बाद इस मामले में भी पुलिस उन्हें आरोपी बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed