{"_id":"69610c30682cf0c2240f2a88","slug":"banda-young-man-drowns-in-ken-river-after-slipping-while-bathing-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: केन नदी में नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: केन नदी में नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 09 Jan 2026 07:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलानी थाना क्षेत्र के खपटिहाकला गांव में केन नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से युवक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज निवासी बरेहटा के फकीरा डेरा के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब मनोज लगभग 10 माह बाद मजदूरी के लिए कर्नाटक के हुबली से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
परिजनों के बताया कि मनोज खपटिहाकला के पास केन नदी पार करने के बाद नहाने के लिए उतरा। उसने अपने भाई दिनेश को कॉल कर बताया कि वह नदी पार कर चुका है और उसे बाइक से बरेहटा ले जाने को कहा। दिनेश नाव से मनोज का सामान उतार रहा था, तभी नहाते समय मनोज का पैर नदी के गहरे हिस्से में फिसल गया और वह डूबने लगा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद शंकर निषाद, भूरा निषाद और भाई दिनेश ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी और बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही देर में मनोज ने दम तोड़ दिया। मनोज छह भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी सुरेखा और तीन बच्चे - निशा (11), हसमुख (8) और रवि (6) हैं। मनोज ने घर लौटने की सूचना अपनी मां रामश्री को कॉल पर दी थी और घर में उसके स्वागत की तैयारी चल रही थीं लेकिन मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र निषाद और बरेहटा प्रधान प्रमोद निषाद मौके पर पहुंचे। पुलिस चौकी इंचार्ज लल्लन यादव ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से पीड़ित परिवार को मिलने वाली उचित सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।