{"_id":"669fabf63f99a7edad030086","slug":"banda-young-man-commits-suicide-after-quarrel-with-wife-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: नशे की हालत में घर आने पर पत्नी ने दिया ताना तो फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: नशे की हालत में घर आने पर पत्नी ने दिया ताना तो फंदा लगाकर दी जान
Tue, 23 Jul 2024 06:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:46 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में नशे की हालत में घर आने पर पत्नी से कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ निवासी बाबादीन ने बताया कि उसका छोटा भाई राकेश (32) नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव में पत्नी बुदिया के साथ रहता था। वह मजदू्री करता था। सोमवार की रात उसने घर के कमरे में पटिया से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया।
उसकी पत्नी बुदिया ने फोन कर बताया कि सोमवार की रात वह नशे में घर आया था। उसने शराब पीने का विरोध किया था, इसके बाद वह चला गया। उसे लगा कि वह गांव गया है। कुछ देर बाद अंदर जाकर देखा तो शव फंदे से लटका था। बाबादीन की सूचना पर पुलिस ने शव फंदे से उतारा। नरैनी कोतवाल सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी कहासुनी के चलते फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।