फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Weather became pleasant due to rain, people were upset due to waterlogging

बांदा : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव से लोग हुए परेशान

Wed, 03 Aug 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Banda: Weather became pleasant due to rain, people were upset due to waterlogging
बारिश का नजारा। - फोटो : BANDA
बांदा। अगस्त की पहली झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जुलाई की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई थी, लेकिन विदाई सूखी रही। बुधवार की सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दो डिग्री की गिरावट के साथ बुधवार को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि अगले पांच दिनों तक रुक रुककर बारिश होगी।
विज्ञापन

वहीं, अतर्रा कस्बा में लोग जलभराव से परेशान हुए। कस्बे के चूड़ी गली, तेल गली और गौरा बाबा धाम की रासलीला मैदान में पानी भरा रहा। दुकानदारों ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गली के दोनों ओर जलभराव रहता है। पुजारी पुरुषोत्तम दास ने कहा कि कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं किया गया। सभासद दल अध्यक्ष रणवीर सिंह, उमा चतुर्वेदी, माता बदल सोनकर, दिनेश गुप्ता दादू आदि ने नगर पालिका ईओ राम सिंह से सफाई व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed