फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two sisters were abducted

Banda: दो बहनों को बहलाकर ले गए युवक, पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 14 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Banda: Two sisters were abducted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में अतर्रा कोतवाली के एक गांव से दो युवक दो बहनों को बहलाकर ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने लड़कियों को खोज लिया। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पिता ने बताया कि कुछ दिनों से वह परिवार के साथ फतेहपुर जिले के एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। बारिश के चलते 10 जुलाई को परिजनों को लेकर गांव आ गया गया था।
विज्ञापन


उसी रात भट्ठे पर काम करने वाले दो मुस्लिम युवक नंदू और मोबिन उसके गांव आए और दोनों बेटियों को बहलाकर ले गए। काफी तलाश के बाद भी जब दोनों का सुराग नहीं लगा तो पुलिस काे तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने दोनों लड़कियों को खोजकर मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं, लेकिन अभी खुलासा नहीं कर रही है। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि युवकों के साथ गई दोनों बहनों को खोज लिया गया है। आरोपी दोनों युवक भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गिरफ्तार युवक दूसरे समुदाय से हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed